रविवार, 14 सितंबर 2008

जीमण यानि पार्टी का खाना

शनिवार, 13 सितंबर 2008

इंटरनेट और परमपिता परमात्‍मा

अभी किसी से आत्‍मा और परमात्‍मा के संबंध पर बात हो रही थी। वहीं मुझसे किसी ने पूछा कि आपका ब्‍लॉग काम कैसे करता है। मैंने बताया कि इंटरनेट में एक सुपर कम्‍प्‍यूटर से तार के जरिए दुनियाभर के कम्‍प्‍यूटर जुड़े होते हैं। इतने में यह बात क्लिक हुई कि ईश्‍वर यानि पर‍म पिता और सामान्‍य आत्‍मा तथा सुपर कम्‍प्‍यूटर और पीसी में रिलेशन के तरीके और कार्य करने के तरीके में बहुत अधिक समानताएं हैं। कैसे एक एक कर बताने का प्रयास करता हूं।

परमपिता: वह जिससे यह सृष्टि शुरू हुई है। जो इसे नियंत्रित करता है। जो सभी आत्‍माओं के बीच सेतु का कार्य करता है। जो संवाद स्‍थापित करने का कार्य करता है। सभी आत्‍माएं उसी से मिलने का प्रयास करती हैं। एक आत्‍मा पूर्णता प्राप्‍त कर परमपिता परम ब्रह्म बन जाती है।

आत्‍मा: परमपिता से अलग होकर पृथ्‍वी पर आया उसी का अंश, अपूर्णता के बावजूद खुद का अलग वजूद, हर आत्‍मा अन्‍य आत्‍माओं से जुड़ी होती है। पूर्णता के लिए प्रयास करती है। इस प्रयास के चलते वह ऊंचे आयाम प्राप्‍त करती है। एक दिन परमपिता के पास पहुंच जाती है। वह जो कुछ करती है वह उसे वृहद् स्‍तर पर पहुंचाने के लिए वह परमपिता से प्रार्थना करती है।

सुपर कम्‍प्‍यूटर: इंटरनेट का आधार तैयार करता है (विर्चुअल वर्ड), पीसी इससे जुड़ते हैं, इसका खुद का डाटाबेस होता है जो पीसी के लिए उपयोगी होता है। पीसी इसमें इनपुट करते हैं और एक से दूसरे स्‍थान तक यह सुविधाएं, सेवाएं और इनपुट पहुंचाता है। जैसे जैसे पीसी का विकास होता है इसके द्वारा तैयार डाटा बेस और वेबजाल का भी विकास होता जाता है।

पीसी: यह तीन तरह से काम करता है। एक खुद के सी और डी ड्राइव में और लेन में अन्‍य ड्राइव में तथा इंटरनेट पर। जिस पीसी का जितना जुड़ाव होता है वह उतना ही अधिक उपयोगी होता है। ब्राउजर में जितने अधिक एडओन होंगे इंटरनेट पर उसका जुड़ाव उतना ही अधिक स्‍मार्ट होगा।

जिस तरह ईश्‍वर की आराधना करने के‍ कई तरीके होते हैं वैसे ही इंटरनेट से सुपरकम्‍प्‍यूटर तक पहुंचने के लिए गूगल के क्रोम, मोझिला के फायरफॉक्‍स, माइक्रोसॉफ्ट के इंटरनेट एक्‍सप्‍लोरर और एप्‍पल के सफारी से गूगल,याहू, एमएसएन आदि से सम्‍पूर्णता को प्राप्‍त करने का प्रयास किया जा सकता है।
इति साधू:

बुधवार, 10 सितंबर 2008

सुंदरता का पैमाना


पिकासो ने एक सिद्धांत दिया था जिसमें उसने बताया कि हर चीज की सुंदरता उसके घटकों के सही अनुपात में होने से होती है। अगर यह अनुपात गड़बड़ जाए तो सुंदरता कम हो जाती है। 

बुधवार, 13 अगस्त 2008

छोटे निवेश में अधिक लाभ

बिजनेस में हम इसे स्मार्ट निवेश कह सकत हैं लेकिन यहां मैं पैसों के निवेश के बजाय आध्यात्मिक निवेश की बात करना चाहूंगा। व्यापार से जुड़े सैकड़ों लोगों को मैंने करीब से देखा और समझने की कोशिश की। आध्यात्मिक स्तर पर बणिए (यहां बणिए से तात्पर्य उद्यमी से है) दो प्रकार के होते हैं। एक तो अपने प्रतिष्ठान में देवी-देवता की तस्वीर लगाते हैं और पूजा पाठ का जिम्मा किसी पण्डित को सौंप देते हैं। पण्डित रोजाना सुबह आता है देवताओं की सुध लेता है और चला जाता है। देवता किनारे बैठे रहते हैं। दूसरे वे जो अपना सारा काम भगवान के निमित् होकर करते हैं। पहली प्रकार के बणियों को मैंने पैंतीस से चालीस साल तक की छोटी उम्र में साइटिका, स्पांडलाइटिस और नर्वस सिस्टम की अन् बीमारियों से जूझते हुए देखा है। चिकित्सक के पास जाने पर इनका पुख्ता र्इलाज भी नहीं होता। क्योंकि चिकित्सकों को कहना है कि ये बीमारियां शारीरिक होने के बजाय तनाव से अधिक प्रभावित होती हैं।

उद्यमियों को क्‍या करना चाहिए?

समस्या को इस दृष्टिकोण से देखने के बाद मैंने अपने जानकार उद्यमियों को आध्यात्मिक होने की सलाह दी तो उन्होंने मुझी से पूछा,

क्यों पंडित जी अब धंधा छोड़कर पूजा-पाठ में लगना पड़ेगा।

मैंने जबाव दिया, नहीं।

आध्यात्मिक होने का अर्थ पूजा-पाठ कतई नहीं है। शेयर बाजार में जहां यह कहा जाता है कि ईमानदार दोस् खोजने की बजाय कुत्ता पाल लेना बेहतर है ऐसे में कोई तो ऐसा होना चाहिए जो कि आपकी बात को सुनकर समाधान सुझाए। यहां एक बार फिर में वैज्ञानिकों की खोज का हवाला देते हुए बताना चाहूंगा कि वैज्ञानिक कहते हैं कि हम अपनी दिनचर्या में अपने दिमाग का महज एक प्रतिशत हिस्सा ही काम में लेते हैं। शेष 99 प्रतिशत भाग अवचेतन मस्तिष् के पास होता है। हमारा आध्यात्मिक रुझान इसी 99 प्रतिशत हिस्से से हमारे लिए अतिरिक् ऊर्जा और समाधान चुराता है। यानि आध्यात्मिक होकर अपनी सहायता खुद ही कर रहे होते हैं। रहा सवाल पूजा पाठ का यह तो मात्र बाहरी उपांग हैं। वास्तविक रुप से तो हमें उस ईश्वर का ध्यान करना है जो हमें सही रास्ता दिखा सके। आप भी गौर करेंगे तो पाएंगे कि जो लोग ईश्वर की शरण में रहते हैं वे अपनी सामान् जिन्दगी में तनावों को खुद से दूर रखने में सफल होते हैं। तो सुबह या शाम के समय खुद और ईश्वर में किया गया समय का जरा सा निवेश हमें अच्छा फायदा दिला सकता है।

रविवार, 6 अप्रैल 2008

स्‍वतंत्रता की संभावना- भाग पांच

मानसिक गुलामी...
ईश्वर ने हमें पैदा किया तो साथ ही हमारे खाने की भी व्यवस्था की। इस धारणा के साथ हरी घास के मैदान में चरती भेड का चित्रण किया गया। फिर इस भेड को एक रस्सी से बंधा देखा गया और निष्कर्ष निकाला गया कि खूंटे से बंधी रस्सी से बंधी भेड उतनी दूर तक ही चर सकती है जितनी दूर तक रस्सी जाती है। यानि कल्पना करें कि अधिक से अधिक कितनी घास खाई जा सकती है तो लगता कि एक गोल घेरे जितनी घास जिसका व्यास रस्सी के बराबर हो। यहां फिर से पूर्वनियतता धमकती है। यानि खूंटा ईश्वर ने लगाया, रस्सी उसने दी और कितना खा सकते हो इसकी आजादी भी। यहां आजादी है लेकिन रस्सी से बंधी आजादी। यह कल्पना भारतीय प्राचीन दर्शन से मेल नहीं खाती जो खुद को ईश्वर का ही अंश बताती है और एक दिन ईश्वर हो जाने का विश्वास भी दिलाती है।
पश्चिमी दार्शनिकों ने हालांकि स् और ईश्वर दोनों की ही विशद व्याख्या की है लेकिन भारतीय दर्शन ने तो मुक्ति के नाम पर चमत्कार ही कर दिया। हर बंधन का जवाब है। अद्वैतवाद में देखा जाए तो सबकुछ मिथ्या है और इससे परे निकला जा सकता है। द्वैतवाद को देखें तो लगता है कि भले ही सबकुछ मिथ्या हो लेकिन इससे बाहर निकला जा सकता है। चार्वाक की सुनें तो ऋण लेकर भी जिंदगी को और विशाल बनाया जा सकता है। सांख् की सुनें तो सृष्टि के साथ ही बंधन दिखाई देता है। इसके परे निकलने पर निर्गुण तक पहुंचा जा सकता है। यानि बच निकलने की संभावनाएं तो बहुत हैं लेकिन मानसिक गुलामी का क्या जो भेड के साथ बंधी रस्सी की शक् में लगातार हमारे साथ रहती है।